Latest

26 दिसंबर को होगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विशाल जनसभा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में 26 दिसंबर को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महानगर के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा प्रस्तावित है उस कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सब अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाए और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्वागत हेतु पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह पर होल्डिंग बैनर एवं स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और महानगर के द्वारा इस कार्यक्रम महानगर से लगभग 15000 लोग शामिल होंगे। आगे जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 26 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे लूकरगंज मछली बाजार जवाहर नर्सिंग होम के सामने वाली गली में स्थित प्लाट पर प्रधानमंत्री आवास योजना के निमित्त भूमि पूजन करेंगे तत्पश्चात डीएसए ग्राउंड के सामने स्थित लीडर प्रेस के ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगेऔर इस जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह नंद गोपाल गुप्ता नंदी जिले के सभी सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर पार्षद एवं सभी जनप्रतिनिधि गण एवं एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी इसके अलावा प्रयागराज जिले से गंगापार यमुनापार और महानगर लगभग 50000 लोग शामिल होंगेबैठक में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राघवेंद्र सिंह प्रमोद मोदी सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य राजन शुक्ला रोहित पांडे राजेश सोनकर शिखा रस्तोगी प्रमोद केसरवानी एवं महानगर के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button