Latest
बच्चों को क्रिसमस के अवसर पर कापी पेंसिल चिप्स बिस्कुट फ्रूटी आदि का वितरण कर क्रिसमस फेस्टिवल मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कुष्ठ आश्रम दारागंज मलिन बस्ती में ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट गुरुकुल में प्रयागराज शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अभिषेक चौहान ने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को क्रिसमस के अवसर पर कापी पेंसिल चिप्स बिस्कुट फ्रूटी आदि का वितरण कर क्रिसमस फेस्टिवल मनाया । बच्चों ने अपने अभिषेक भैय्या को धन्यवाद दिया । बस्ती के वरिष्ठ लोगों के साथ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । बच्चों के शिक्षक वंश त्रिपाठी व वंशिका त्रिपाठी सहित गुड्डू पंडित , चंदन निषाद , रिंकू यादव, ओम प्रभात सिंह, सुरेश निषाद व सोशल एक्टिविस्ट अनुराधा आदि रहे।



