Latest

हमारे पैर में नहीं प्रभु श्री राम के चरणों में झुको, उसी से तुम्हारा कल्याण होगा

( आनन्त पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में लीला संयोजक पंडित रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में सर्वप्रथम रावण अंगद का संवाद दिखाया जाता है।

जिसमें जब रावण अंगद का पैर उठाने के लिए बढ़ता है तो अंगद जी स्वयं हट जाते हैं और कहते हैं कि हमारे पैर में नहीं प्रभु श्री राम के चरणों में झुको ।

उसी से तुम्हारा और तुम्हारी राक्षस जाति का कल्याण होगा। रावण के नहीं मानने पर घनघोर युद्ध शुरू होता है। जिसमें राक्षसों की बहुत सारी सेना मारी जाती है उस पर कुंभकरण को समय से पहले जगाने का दृश्य अत्यंत रोचक था।

जागकर कुंभकरण रावण से आशीर्वाद लेकर युद्ध भूमि में जाता है। जहां उसका वध हो जाता है। जहां श्री राम की सेना जय श्री राम का नारा लगाती है।

मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि कल रविवार को मेघनाथ का वध सती सुलोचना का विलाप और अंत में रावण वध की लीला होगी। कोविड-19 के दिशानिर्देशों के अनुरूप आज की लीला में अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे दिनेश यादव विक्कू निषाद राजा मिश्रा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button