Latest
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी जी के आवास पर पहुंचे इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल पूछा और उन्होंने पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी से कहा कि आप प्रयागराज के गौरव हैं और आप ने राज्यपाल के रूप में, विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता के रूप में प्रयागराज की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है ।इस अवसर पर पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी ने अपने द्वारा कराए गए कार्यों की चर्चा कि जिसमें से त्रिवेणी पुष्प पार्क के विकास की एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान को कायम रखने की बात कही इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मौजूद रहे।




