गंगा सेना अपने नेतृत्व में लगभग 20 देशों के राजदूतों को कुंभ दर्शन कराएगी- योगगुरु आनंद गिरी

नई दिल्ली (अनुराग दर्शन समाचार )। आज का अद्भुत दिन इतने सारे देशों के राजदूतों से एक साथ मिलने का मौका और सब को कुंभ में आने का दिया निमंत्रण सबने बहुत प्रेम से निमंत्रण स्वीकार किया पहली बार होगा की गंगा सेना अपने नेतृत्व में लगभग 20 देशों के राजदूतों को कुंभ दर्शन कराएगी जिसमें सभी देशों की लोकल भाषा में कुंभ का विवरण कुंभ की महत्वता और कुंभ का इतिहास समझाने का मौका स्वामी आनंद गिरी जी को मिलेगा । स्वामी आनंद गिरी के नेतृत्व में लगभग 20 से अधिक देशों के राजदूत हरिद्वार कुंभ में डुबकी लगाएंगे हवन करेंगे परिवार के साथ विशेष पूजा में भाग लेंगे । अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष जी का आशीर्वाद लेंगे एवं अखाड़ों की परंपरा को करीब से जानेंगे ।यह पहली बार होगा कि इतने सारे देशों के राजदूत बहुत बारीकी से कुंभ में अखाड़ों के महत्व को समझ कर अपने अपने देशों में अपनी अपनी भाषा में इसे प्रकाशित करेंगे बहुत जल्दी राज्य सरकार के साथ मिलकर इन सभी राजदूतों के आने का समय और दिन सुनिश्चित किया जाएगा इनके सभी के नाम और फोटो इस प्रकार से हैं । जिनके साथ आज स्वामी आनंद गिरी जी की पहली मीटिंग राजधानी दिल्ली में होटल संग्रीला के प्रांगण में हुई ।जिसमें सभी ने एक स्वर में सपरिवार कुंभ में शामिल होने की इच्छा जाहिर की ।


