मृतक आश्रितों को मिले 50 लाख का मुआवजा :सुशांत केसरवानी
प्रायगाराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरांव थाना अंतर्गत अयोध्या पुलिस चौकी के पास गजाधरपुर पचेड़ा निवासी पप्पू केसरवानी के 2 पुत्र और 1 आदिवासी युवक की निर्मम हत्या से व्यापारी समाज में जबरदस्त गुस्सा और शोक है प्रयागराज जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी व संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी समाज के साथ इस तरह की घटना होना और उच्च अधिकारियों के द्वारा घटना को लेकर अनदेखी करना निश्चय ही सरकार की छवि को खराब कर रहा है । उक्त घटना को लेकर जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री डीजीपी उत्तर प्रदेश एसएसपी प्रयागराज एस पी जमुना पार को ट्वीट के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी दिया साथ ही साथ एसएसपी और एसपी जमुनापार को फोन से भी बात कर के घटना के विषय में जानकारी दिया और अपना रोष प्रकट किया। जमुनापार के महामंत्री अरविंद केसरवानी अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर परिवार से वार्ता किया और उनको भरोसा दिया कि संगठन परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी मदद करेगा परिवार से वार्ता करने के उपरांत जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी मृतक के आश्रितों को 50 50 लाख का मुआवजा और घटना की सीबीसीआईडी जांच की मांग किया है जिला वरिष्ठ महामंत्री अनुप वर्मा मनीष कुमार गुप्ता जमुनापार महामंत्री अरविंद केसरवानी जमुनापार युवा अध्यक्ष नहुष त्रिपाठी महामंत्री वासु केसरवानी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता प्रशांत पांडे शुभम शर्मा राजीव तिवारी सुशील जायसवाल आदि पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उक्त मांगों को दोहराया।




