Latest
जीवन का आधार है वृक्ष धरती का श्रृंगार है वृक्ष”

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारत विकास परिषद ” कृष्णा शाखा “द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज( इंग्लिश मीडियम) प्रयागराज में वृक्षारोपण कर धरती को स्वच्छ रखने तथा प्रकृति के साथ मानव के सामंजस्य को बनाए रखने की अपील की। कृष्णा शाखा के इस प्रयास को आर्य कन्या के प्रबंधक श्री पंकज जायसवाल एवं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या रमा सिंह ने अत्यधिक सराहा और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उसका पालन पोषण के साथ संरक्षण भी करना चाहिए। इस कार्यक्रम में कृष्णा शाखा की अध्यक्ष मोनिका जायसवाल, सचिव सारिका राठौर , कोषा अध्यक्ष शालिनी गुप्ता , महिला संयोजिका निशा जयसवाल , ज्योति जायसवाल , एडिटर सलोनी अग्रवाल, अर्चना जायसवाल एवं आशा श्रीवास्तव उपस्थित रही।




