पुलिस प्रशासन द्वारा माघ मेला रिजर्व पुलिस लाइन की औपचारिक शुरुआत

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला 2022 का आधिकारिक शुरुआत होने के साथ ही एक – एक करके सभी प्रशासनिक अमले अपने अपने कैम्प कार्यालय की शुरुआत करने लगी है। जिसके चलते आज प्रयागराज पुलिस प्रशासन द्वारा माघ मेला रिजर्व पुलिस लाइन की औपचारिक शुरुआत अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश के साथ पुलिस महानिरीक्षक एवं अपर पुलिस महानिदेशक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज भी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना कर आधिकारिक रूप से मेला ड्यूटी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की काउंसलिंग शुरू कर दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कल्प वासियों के साथ पुलिस को संभलकर एवं आत्मीयता के साथ व्यवहार करना होगा। किसी प्रकार की कोई सूचना पाए जाने पर यदि चाहे वह अधिकारी हो या आरक्षी हो की गलती पाए जाने पर आधिकारिक कार्रवाई की जाएगी। जो पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मेला ड्यूटी आदेशित किए गए हैं उन्हें मेला के अलावा अन्य कहीं पर ड्यूटी या नहीं दी जाएगी, ऐसा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आदेश पारित कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि 210 सीसीटीवी कैमरे के अलावा सभी अन्य पुलिस के एवं केंद्र सरकार के विभाग मेला को सुरक्षित करने में कार्यरत होंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस निरीक्षक/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा मेलाक्षेत्र में की जाने वाली ड्यूटी एवं श्रद्धालुओं से किस प्रकार व्यवहार किया जाना चाहिए तथा कल्प वासियों से किस तरीके से आत्मीयता पूर्ण संबंध बनाए जाए इस पर संक्षिप्त रूप से कई उपाय सुझाए। उन्होंने अपनी बातों ही बातों में यह साझा किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कल्प वासियों और श्रद्धालुओं के साथ परिवार जैसा व्यवहार किया जाना है, और इस मेले में भी आने वाले सभी पुलिसकर्मी इस विषय वस्तु को अपने ध्यान में रखेंगे। इसके अलावा उन्होंने अन्य विभागों के साथ-साथ मीडिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की भी चर्चा की और उन्होंने साफ किया कि किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।



