प्रयाग इलेवन, एडवोकेट एसोसिएशन और एएलसी ने जीते मैच

विवेक, कार्तिकेय, त्रिपुरेश बने मैन ऑफ द मैच
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयाग इलेवन, एडवोकेट एसोसिएशन और इलाहाबाद हीरोज क्लब (एएचसी) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर हराकर हाईकोर्ट प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विवेक खत्री, कार्तिकेय सरन एवं त्रिपुरेश सिंह अपनी-अपनी टीम के मैन ऑफ द मैच रहे।
हाईकोर्ट मैदान पर गुरुवार को खेले गये पहले मैच में प्रयाग इलेवन ने 19.2 ओवर में 147 रन (विवेक खत्री 40, रॉकी 25, मनीष मिश्र 21, स्वतंत्र पांडेय 3/18, जीत लाल यादव 2/21) बनाकर शताब्दी इलेवन को 20 ओवर में 142 रन (विनोद सिंह 31, जीत लाल यादव 19 नाबाद, आशुतोष तिवारी 3/26) पर समेट दिया।
दूसरे मैच में एडवोकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 222 रन (हर्ष 63, मयंक अवस्थी 44, मनीष, सीबी श्रीवास्तव व रमेश द्विवेदी एक-एक विकेट) बनाकर हाईकोर्ट रिक्रिएशन क्लब को 19.2 ओवर में 155 रन (विजय कुमार 37, संदीप पटेल 36, पंकज कुशवाहा 33, रुस्तम 21, कार्तिकेय सरन 4/33, अमरदीप मिश्र 3/25) पर समेट दिया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर एएलसी ने 18.5 ओवर में 118 रन (शिवम शर्मा 29, हर्ष द्विवेदी 22, अभिलाष सिंह 3/24, श्यामभवी पांडेय, नोमान अहमद एवं निखिल वर्मा दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एएचसी की टीम 18.1 ओवर में 92 रन (सागर 28, त्रिपुरेश सिंह 3/13, हरगोविंद व कामेश द्विवेदी दो-दो विकेट) पर सिमट गई।


