घर में सो रही 17 वर्षीय काजल की धारदार नुकीले हथियार से मौत के घाट उतारा

एक के बाद एक घर में घुसकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर प्रयागराज पुलिस परेशान
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । पुलिस अभी घर के अंदर सोते समय हत्या का खुलासा नहीं कर सकी तब तक दूसरी हत्या घर के अंदर सोते समय हो गई । एक के बाद एक घर में घुसकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर प्रयागराज पुलिस परेशान है ।आज पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हरीरामपुर गांव में जहां घर के अंदर सो रही 17 वर्षीय काजल की अज्ञात बदमाशों ने किसी धारदार नुकीले हथियार से सर पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त काजल की हत्या की गई उस समय काजल अकेले अंदर के कमरे में सो रही थी । जबकि परिवार के सभी 6 सदस्य घर के बरामदे में सो रहे थे। पीड़ित परिवार ने सुबह जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य को जुटाने में लगी हुई है ।फिलहाल मौके से पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं । जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है । माना जा रहा है की प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गई है । क्योंकि काफी दिनों से मृतक काजल अपने ताऊ के लड़के से बातचीत कर रही थी। प्रेमी ने मृतक लड़की को मोबाइल और सिम कार्ड भी प्रोवाइड कराया था । जिसे कुछ दिन पहले ही परिवार वालों ने तोड़ दिया। मृतक काजल के परिजनों ने कई बार काजल को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी । फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके से एक जैकेट बरामद हुआ है जिस पर खून के धब्बे मिले हैं । यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत काजल की हत्या इसके पिता ने ही किया है । फिलहाल दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पीड़ित परिजनों ने ताऊ के लड़के के साथ प्रेम में हत्या की वजह बता रहे हैं । एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से मिले तहरीर के आधार पर प्रेम प्रसंग मैं आप क्या किए जाने की आशंका जताई गई है जबकि पुलिस दूसरे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है । इसके साथ ही मौके की जांच पड़ताल के दौरान मृत लड़की के पिता का जैकेट मिला है । जिस पर खून के धब्बे हैं । इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । बहुत जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

