3 सितंबर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित हो- संदीप बंसल

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंडली व्यापारी पंचायत सारस्वत पैलेस में जनपद प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, से आए हुए पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग का व्यापार का पूरे देश में विरोध की मुहिम चलाकर इसका पुरजोर विरोध करें, पूरे देश के जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों द्वारा चुनाव कराकर विधान परिषद सदस्य चुना जाए । ताकि व्यापारियों की समस्या भी हल हो सके, 3 सितंबर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित हो, ईट भट्टे जूते कपड़े पर बड़ा जीएसटी दर स्वीकार नहीं, वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना उत्तर प्रदेश सरकार लागू करें और व्यापारियों से कहां की बहुराष्ट्रीय कंपनी ऐमज़ान जैसी कंपनी का और ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध करें, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी ने सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल जी को उनकी मेहनत लगन को देखते हुए जनपद प्रयागराज का महानगर प्रभारी सभी व्यापारियों की सहमति से बनाया इसके अलावा अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष माया द्विवेदी व महानगर अध्यक्ष मंजू पाठक जी को एवं जिला प्रभारी जूही जायसवाल, इसके अलावा आशुतोष सिंह आशु भाई को टूर एवं ट्रेवल्स एसोसिएशन का महानगर अध्यक्ष की घोषणा किया कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने किया आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष, उमाकांत अग्रहरी, कौशांबी जिला अध्यक्ष, संजय जयसवाल, पवन यादव, सैफ अहमद, संतोष कुमार सिंह बबलू रघुवंशी, अमित सिंह, बादल केसरवानी, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, विशाल कनौजिया,लक्ष्मी बहुगुणा, मोनिका सिंह, रूपाली अवस्थी, मुनमुन अधिकारी, अपूर्व चंद्रा, पूनम द्विवेदी, जे एस विर्दी, नितिन चौरसिया, राजकुमार केसरवानी, मोहम्मद काशिफ, धर्मेन्द्र जैसवाल, हरीश कुमार अग्रवाल के अलावा तमाम संख्या में मंडल के व्यापारियों ने भाग लिया।



