Latest
वर्कऑर्डर अगर 50 कुर्सियों का तो संस्थाएं 30 कुर्सियों का ही सत्यापन





प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार । माघ मेले में सत्यापन का संस्थाओं को जिम्मा देने के बाद मेले के स्टोर का घपला भी सामने आने लगा है। वर्कऑर्डर अगर 50 कुर्सियों का जारी हो रहा है तो संस्थाएं 30 कुर्सियों का ही सत्यापन कर रही हैं। माघ मेले में हर बार स्टोर से सामान दिया जाता है। स्टोर से जो वर्कऑर्डर जारी होता है उसके अनुपात में संस्थाएं सामान वापस नहीं करती हैं। इसलिए इस बार मंडलायुक्त संजय गोयल ने संस्थाओं से भी सामान का सत्यापन करने के लिए कहा है। स्टोर को ऑर्डर 50 कुर्सी जारी करने का हो रहा है तो कुर्सी 30 दी जा रही है। संस्थाओं से कहा जा रहा है कि 20 कुर्सियां बाद में दी जाएंगी। इस वक्त तक 10 संस्थाओं ने अपने सत्यापन में इसे लिखकर दिया है। मेला प्राधिकरण स्टोर से जवाब तलब करेगा।


