Latest

गणित- विज्ञान मेले के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताओं में भी रानी रेवती देवी ने बाजी मारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संकुल स्तरीय गणित- विज्ञान मेला में संपन्न हुए प्रतियोगिताओं एवं प्रयोगों में अपना दबदबा कायम रखा l इन सफल छात्र छात्राओं को आज प्रार्थना सभा में उत्तर प्रदेश एवं नेपाल में विद्या भारती के सेवा कार्यों के प्रभारी योगेश जी, प्रांतीय संस्कार केंद्र प्रमुख कमलाकर तिवारी एवं प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं पदक से सम्मानित किया l गणित एवं विज्ञान मेले के अंतर्गत संपन्न हुई हुई प्रतियोगिताओं में रानी रेवती देवी ,माधव ज्ञान केंद्र, शिशु निकेतन कटघर, विद्या मंदिर शास्त्री नगर एवं विद्या मंदिर सर्वोदय नगर के 74 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था l
परिणाम इस प्रकार रहे- *विज्ञान प्रश्न मंच* *बाल वर्ग* में रानी रेवती देवी प्रथम ,माधव ज्ञान केंद्र द्वितीय एवं शास्त्री नगर तृतीय *किशोर वर्ग* रानी रेवती देवी प्रथम, माधव ज्ञान केंद्र द्वितीय, शास्त्री नगर तृतीय *तरुण वर्ग* में माधव ज्ञान केंद्र प्रथम ,रानी रेवती देवी द्वितीय l
*विज्ञान प्रयोग बाल वर्ग* आदर्श गिरी रानी रेवती देवी प्रथम *किशोर वर्ग* हर्षित द्विवेदी माधव ज्ञान केंद्र प्रथम ,आदर्श मौर्य रानी रेवती देवी द्वितीय l *तरुण वर्ग भौतिक विज्ञान* आयुष केसरवानी रानी रेवती देवी प्रथम ,भास्कर पांडे माधव ज्ञान केंद्र द्वितीय l *रसायन विज्ञान* अभय कुमार रानी रेवती देवी प्रथम, श्रद्धा सिंह माधव ज्ञान केंद्र द्वितीय *जीव विज्ञान* सहर्ष मिश्रा रानी रेवती देवी प्रथम एवं वसुंधरा चौरसिया माधव ज्ञान केंद्र द्वितीय l *विज्ञान पत्र वाचन बाल वर्ग* संदर्भ सिंह रानी रेवती देवी प्रथम, *किशोर वर्ग* देवांश मिश्रा रानी रेवती देवी प्रथम ,मयंक त्रिपाठी माधव ज्ञान केंद्र द्वितीय *तरुण वर्ग* आशीष कुमार सिंह रानी रेवती देवी प्रथम
इसी प्रकार *वैदिक गणित प्रयोग* के *बाल वर्ग* में सास्वत बरौलिया रानी रेवती देवी प्रथम ,आदर्श सिंह माधव ज्ञान केंद्र द्वितीय *किशोर वर्ग* अंकुर सिंह माधव ज्ञान केंद्र प्रथम , विवेक यादव रानी रेवती देवी द्वितीय एवं *तरुण वर्ग* अंशुमान शुक्ला रानी रेवती देवी प्रथम l और *वैदिक गणित पत्र वाचन* के *बाल वर्ग* में रानी रेवती देवी के ही नैतिक गुप्ता और प्रसून वत्स ने प्रथम और द्वितीय स्थान तथा *तरुण वर्ग* में भी सर्वेश मिश्रा रानी रेवती देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया lअतिथियों का स्वागत आचार्य शिव नारायण सिंह ने, प्रस्ताविकी माधव संकुल के प्रमुख प्रधानाचार्य डॉo विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने तथा संचालन सत्य प्रकाश पांडे ने किया l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्रा ,अवधेश कुमार, विभु श्रीवास्तव, वंशराज सिंह, विद्यासागर गुप्ता ,अभिषेक शर्मा ,अभिषेक शुक्ला, शिवजी राय, दिनेश शुक्ला, संतोष कुमार तिवारी ,वाचस्पति चौबे, रिचा गोस्वामी, पायल जायसवाल, विनय कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार तिवारी का योगदान सराहनीय रहा l

Related Articles

Back to top button