शिक्षक कर्मचारी अपने बीच का प्रतिनिधि चुनकर सदन में भेजने का किया ऐलान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक अशोक कनौजिया के नेतृत्व में आगामी 1 दिसंबर 2020 को इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में डॉ हरि प्रकाश यादव को भारी मतों से विजयी बनाकर सदन में भेजने के लिए प्रयागराज के विभिन्न कार्यालयों शिक्षा निदेशालय, स्थानीय निधि लेखा, लोकल फण्ड ऑफिस, बेसिक शिक्षा परिषद, इनकम टैक्स कार्यालय आदि का भ्रमण कर सहयोग व समर्थन मांगा गया । इस भ्रमण के दौरान डॉ हरि प्रकाश यादव ने कहा कि कानून निर्माताओं ने हम सब के हितों की रक्षा हेतु सदन में अपनी बात को पूरी मजबूती के साथ रखने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से 8 शिक्षक विधायक और 8 स्नातक विधायक चुनने का अधिकार शिक्षकों कर्मचारियों और स्नातकों को जिस उद्देश्य से दिया है वह उद्देश्य तभी पूरा होगा जब आप पेंशन विहीन सेवारत युवा प्रत्याशी चुनकर भेजेंगे । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि हम सब समाज के बौद्धिक लोग हैं इसलिए हम सबका उत्तरदायित्व बढ़ जाता है कि हम सब अपने हितों की रक्षा के लिए अपने बीच का अपना प्रतिनिधि चुनकर सदन में भेजें । इस भ्रमण में जिला संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला अध्यक्ष सिंचाई विभाग प्रयागराज, जिला मंत्री यूपी फेडरेशन, मिथिलेश मोर्य, लालमणि यादव, आशुतोष जी, विजय जी, राहुल जी, रामप्रकाश जी आदि लोग मौजूद रहे ।




