बसवार के पीड़ित नाविकों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजा सहायता राशि 10 लोंगो को सौपा चेक

सपा ने ही निषाद समाज़ के लोंगो के साथ हुए पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाई।
(अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार गांव में हुई घटना के पीड़ितों की मदद को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कोष से आर्थिक सहायता भेजी है । जिसे आज जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने पीड़ितों को बुलाकर सौपा l
अवगत हों कि इसके पूर्व सपा नेताओं ने कई बार घटनास्थल पर जाकर पीड़ितों से भेंट की है और हर संभव मदद की है l कुछ दिनों पहले ही पार्टी कोष से कुछ लोंगो को सहायता दी गई थी l नेताओं के दौरे के बाद कुछ और लोंगो को चिन्हित किया गया था और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को अवगत कराया गया था l पार्टी नेतृत्व ने इस घटाना से पीड़ित कुल 10 लोंगो को और सहायता दी गई है l सहायता प्राप्त करने वालों मे सर्व श्री उमाशंकर निषाद, राम सजीवन, द्वारिका, सहदेव, प्रमोद, भरत लाल, राम सुख, बुद्ध राम, शिल्पा देवी, भैय्या निषाद हैं जिन्हें आज सहायता राशि 20 हजार का चेक दिया गया है l इसके पूर्व 6 लोंगो को चेक और महिलाओं को वस्त्र एवं नकदी दी गई थी l इस अवसर पर योगेश चन्द्र यादव, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, महेंद्र निषाद, पन्चू राम निषाद, राम चन्द्र निषाद, दूध नाथ पटेल, जीत लाल पासी, नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, रामू निषाद, शिव धारी, सन्तोष, करन निषाद आदि भी मौजूद रहे l


