डॉक्टर और व्यापारियों का सामंजस्य स्थापित करने वाला नव वर्ष मिलन कार्यक्रम- लालू मित्तल

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नव वर्ष 2022 के शुभारंभ पर इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन डॉक्टर सुशील सिन्हा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ,अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल, गंगा पार एवं अनेक बाजारों से व्यापारियों ने सहभागिता की और सभी ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और आने वाले वर्ष के लिए ईश्वर से सकुशल सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने इस मौके पर उपस्थित सभी चिकित्सकों, व्यापारियों, महिलाओं एवं अनेक संगठन से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल और पूरे संगठन की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। महिला जिला प्रभारी जूही जायसवाल ने भविष्य में डॉक्टर और व्यापारियों का सामंजस्य स्थापित करने वाला कार्यक्रम बताया। गंगा पार जिला अध्यक्ष पप्पू भैया ने सभी डॉक्टरों को व्यापारियों की पीड़ा से अवगत कराया और भविष्य में एक साथ जोड़कर विभिन्न परिस्थितियों से लड़ने का आवाहन किया। डॉ सुशील सिन्हा द्वारा सभी व्यापारियों को माला पहनाकर एवं बुके देकर अभिनंदन किया और सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में रवि शर्मा, विशाल अरोड़ा, अमित सिंह, बबलू ,श्वेता मित्तल, रत्ना जयसवाल ,ज्योति श्रीवास्तव प्रतिमा श्रीवास्तव सरिता खुराना रेखा, स्मृति श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव मुकेश श्रीवास्तव, कुमार नारायण आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




