Latest

मिले कोरोना के 15 नए मरीज, 08 डिस्चार्ज

प्रयागराज। कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को प्रयागराज में कोरोना के 15 नए मरीज मिले जबकि कोरोना संक्रमित प्रतापगढ़ की एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अब तक जिले में कारोना संक्रमण के कुल 233 मामले सामने आए हैं इनमें 70 सक्रिय मामले हैं। 154 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमित प्रतापगढ़ की जिस महिला की इलाज के दौरान मौत हुई उसकी गणना प्रयागराज के संक्रमित मरीजों में नहीं की जाएगी। उधर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है।

बुधवार को इविवि के कुलपति समेत 24 प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शोध छात्रों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


इविवि के प्रोफेसर समेत आठ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमें मऊआइमा की एक महिला भी शामिल है जो एनीमिया, सेप्टीसीमिया, पीलिया से पीड़ित थी।

इविवि के एक प्रोफेसर की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें घर भेज दिया गया। इसके अलावा छह और लोग स्वस्थ हो गए। इनमें सुलेमसराय का एक युवक, एक जीआरपी जवान और एक नैनी की महिला भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button