Latest

माफिया अतीक के छोटे बेटे की तलाश में पुलिस

प्रयागराज ( अनुराग दशम समाचार )। माफिया अतीक के छोटे बेटे अली अहमद की तलाश में करेली पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। अली समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, अपहरण और पांच करोड़ की वसूली करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बड़े बेटे उमर पर पहले से ही दो लाख का इनाम घोषित है। पुलिस अब तक उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अभी हाल ही में करेली थाने में अतीक के छोटे बेटे अली अहमद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफतार करके जेल भेज दिया, जबकि मामले में वांछित अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद समेत छह लोगों की तलाश में पुलिस सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, अतीक अहमद के दूसरे बेटे समेत आठ लोगों पर जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर टीमें दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button