Latest

कोरोना टीकाकरण का मौका मिला तो किशोरों का दिखा उत्साह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कोरोना टीकाकरण का मौका मिला तो किशोरों का उत्साह देखने वाला रहा। सोमवार को लंबे इंतजार के बाद 15 से 18 साल की आयु के किशोर टीका लगवाने सुबह से ही सेंटर पर पहुंच गए। लंबी लाइन लगी होने के बाद भी कदम पीछे नहीं किए और टीकाकरण कराने के बाद ही सेंटर से निकले। मेडिकल कॉलेज, बेली, कॉल्विन व एमडीआई समेत शहर व ग्रामीण इलाकों के सभी 30 केंद्रों पर किशोरों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। कोरोना को हराने का जज्बा ऐसा रहा कि मेडिकल कॉलेज में सुबह 11 बजे तक 50 किशोर टीका लगवा चुके थे। बेली व कॉल्विन में भी लाइन लगी रही। मेडिकल कॉलेज में डीएम संजय खत्री ने भी निरीक्षण किया। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के अनुसार सभी सेंटरों में समय पर कोवैक्सीन किशोरों के लिए भेज दी गई थी। जिले के 4.17 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Back to top button