Latest
प्रतापपुर विधानसभा के लिये डॉ पूनम सिंह पटेल ने आवेदन फार्म लिया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अपना दल यस प्रदेश कार्यलय से 257 प्रतापपुर विधानसभा के लिये डॉ पूनम सिंह पटेल ने आवेदन फार्म उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) राम लखन पटेल एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बड़ी बहन रेखा पटेल से प्राप्त किया ।आवेदन फार्म लेने के बाद डॉ पूनम सिंह पटेल ने कहा श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा पिछले कार्यकाल में जो भी कार्य किया गया है। उस कार्य को पूरे प्रतापपुर विधानसभा में जन जन तक प्रभात फेरी करके पहुंचाएंगे। स्वर्गीय डॉ सोने लाला पटेल के कमेरा समाज एवं पिछड़े समाज के लिए सोच रखा था। वह सपनों को आज केंद्र सरकार में मंत्री बड़ी बहन अनुप्रिया पटेल पूरा कर रही हैं । उन्हीं सपनों को हम सभी अपना दल एस कार्यकर्ता पूरा करेंगे।




