अंकित ने वर्मा क्रिकेट क्लब को जीत दिलाई

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अंकित यादव के अर्धशतक (78 रन, 69 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के) के दम पर वर्मा क्रिकेट क्लब ने विद्या भारती क्लब को पांच विकेट से हराकर राजा भैया जनसत्ता कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। देव स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में विद्या भारती क्लब ने 29.4 ओवर में 201 रन (विपुल शुक्ला 35, देवेंद्र 33, सूरज 28, निखिल सिंह 25, अतुल पांडेय 22, संदीप पटेल, अभिनय मिश्र, विनीत यादव व सावन यादव दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में 28.3 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन (अंकित यादव 78, सीमांत पाल 49, विभु शुक्ल व अंबुज शुक्ल दो-दो विकेट) बना लिए। अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया
*गुलाम अली-रोहित की बदौलत डीएवी ने जीती सीरीज*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । गुलाम अली खान (132 रन, 94 गेंद, 17 चौके, एक छक्का) और रोहित आर्य (101 नाबाद, 79 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) की बदौलत डीएवी अकादमी ने चैंपियंस ईगल को 87 रन से हराकर तीन मैचों की टैलेंट सर्च क्रिकेट सीरीज 2-1 से जीत ली।
डीएवी अकादमी ने बुधवार को अपने मैदान पर पहले खेलकर 35 ओवर में 3 विकेट पर 316 रन (गुलाम अली 132, रोहित आर्य 101 नाबाद, सत्यम 29, हर्ष शर्मा एक विकेट) बनाकर चैंपियंस ईगल को 35 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन (निशांत मावी 66, ध्रुव भाटी 39, गौरव कुमार 35, रचित द्विवेदी व सूरज पांडेय दो-दो विकेट) पर समेट दिया। समारोह समारोह के अतिथि अधिवक्ता सैयद इमरान अहमद ने पुरस्कार वितरित किये। इस मौके पर शिशिर मेहरोत्रा, वजाहत महमूद, सचिन भारतीय, गुलाम रसूल, रिंकू चहल, मो. असद, जीशान, संजय गोस्वामी, अंजुम परवेज आदि मौजूद रहे।
*फाफामऊ क्लब की आसान जीत*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फाफामऊ क्लब ने कीडगंज क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर रविशा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
भानु प्रताप अकादमी मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में कीडगंज क्रिकेट अकादमी ने 27.3 ओवर में 115 रन (मो. फैजान 27, मो. रिजवान 23, शुभ शर्मा तीन, अभिषेक कौशल, अपोहन सूर्यमणि, गौरव पाठक दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 17 ओवर में चार विकेट पर 116 रन (शिवम सिंह 43, गुलशन 30, सचिन पटेल 22 नाबाद, संजीव कुमार तीन विकेट) बना लिये।



