Latest

माघ मेले में जमीन आवंटन आज पूरा हो जाएगा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेले में जमीन आवंटन आज पूरा हो जाएगा। बुधवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अफसरों ने सेक्टर एक व दो की संस्थाओं को बुलाया है। जमीन आवंटन के बाद मेले की सुविधाओं को देने पर जोर रहेगा। सात जनवरी तक सुविधा पर्ची का वितरण किया जाएगा। माघ मेले की तैयारियों के लिए भी बुधवार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी मेला क्षेत्र में काली सड़क, त्रिवेणी मार्ग पर संस्थाओं के शिविर नहीं लग सके हैं। मेलाधिकारी शेषमणि पांडेय का कहना है कि आखिरी दिन काम करने के लिए सभी संस्थाओं को कहा गया है। सात जनवरी तक सभी जगह शिविर लग जाएंगे।

Related Articles

Back to top button