बसपा मुख्य सेक्टर प्रभारियों का पुतला फूंकने का सिलसिला जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बीएसपी प्रमुख सुश्री बहन मायावती के आँख और कान कहे जाने वाले मुख्य सेक्टर प्रभारियों की निजी स्वार्थपूर्ण कार्य प्रणाली के चलते बसपा का मिशन मूवमेंट और अनुशासन प्रयागराज मण्डल में कमजोर होता नजर आ रहा है।
खासकर जनपद प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता गुटबाजी के शिकार हो चुके है। आम साधरण लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लगभग अधिकाश बहुजन समर्थकों का कहना है कि मुख्य सेक्टर प्रभारियों द्वारा लगातार बसपा प्रमुख को गलत सूचना देकर परोक्षरूप से बीएसपी विरोधी ताकतों से मिलकर पार्टी व संगठन को कमजोर कर रहे है है।
जिसके चलते जनपद में बहुजन समाज पार्टी की विश्वसनीयता और शाख धूमिल होती नज़र आ रही है। मण्डल और जिले की संगठनात्मक मुख्य सेक्टर प्रभारियों के पुतले बसपा के अनुयायियों, समर्थकों तथा आम मतदाताओं द्वारा फूंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर पश्चिमी विधानसभा स्थित सेक्टर भगवतपुर और पुरामुफ्ती, फाफामऊ विधानसभा के सेक्टर पुरनतारा, बारा विधानसभा के कौंधियारा ब्लाक के सेक्टर राम का पूरा, हड़िया, प्रतापपुर मे बसपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. अशोक सिद्धार्थ, राजू गौतम और गुलाब चमार का सामूहिक रूप से पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। यह पुतला दहन की प्रक्रिया तबतक चलती रहने की संभावना है जब तक कि प्रयागराज मण्डल के सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों को हटाकर अन्य जिले या अन्य मण्डल में भेज नहीं दिया जाता। एक मुख्य सेक्टर प्रभारी के इशारे पर उनके समर्थकों ने ही 24 दिसम्बर को सरदार पटेल सेवा संस्थान में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित मण्डलीय जन सभा में सामूहिक रूप से दूसरे मुख्य सेक्टर प्रभारी के विरुद्ध मुर्दाबाद का नारा लगाकर विरोध किया था जिससे पार्टी की काफी छवि धूमिल हुई। मजे की बात यह है कि बीते 24 दिसम्बर को पटेल सेवा संस्थान में आयोजित जन सभा मे मुख्य सेक्टर प्रभारी का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था और कार्यक्रम में खुलेआम व्यवधान पैदा कर रहे सतीश जाटव को इनाम के तौर पर उसे मुख्य सेक्टर प्रभारी बना दिया गया। इन घटनाओं ने बसपा में विरोध के स्वर मजबूती के साथ उभरने लगे जो भविष्य में पार्टी और संगठन के लिए अशुभ संकेत है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को जहा एक ओर मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया जा रहा है वही दूसरी ओर निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षात्मक रवैया से बहुजन वोटरों और समर्थकों में नकारात्मक संदेश जा रहा है जिससे बसपा के कर्तव्यनिष्ठ समर्पित कार्यकर्ताओं में आक्रोश और असंतोष व्याप्त है और वे किंकर्तव्यविमूढ़ हो रहे है। इससे पार्टी की प्रतिष्ठा और शाख दिनोंदिन गिरती जा रही है। विकल्प के अभाव में परिस्थितियों अनियंत्रित होती जा रही है। ऐसे समय मे पार्टी नेतृत्व प्रमुख बहनजी को चाहिये कि पार्टी में संघर्षशील, समर्पित, जुझारू और ईमानदार कार्यकर्ताओ को वरीयता के आधार पर जिम्मेदारी देने की सख्त जरूरत है साथ ही साथ स्वार्थ से प्रेरित अकर्मण्य स्वार्थी तत्वों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए ताकि पार्टी की छबि बहाल रखी जा सके और बहुजन समाज की उत्कृष्ट क्षवि पर बट्टा लगने से रोका जा सके।
भगवतपुर में रामनरेश, हुबलाल, भोला, पुरामुफ्ती में लोकनाथ, साहिल सिंह, हर्ष दीप, कौंधियारा में सुनील गौतम, राजकुमार, हड़िया में रमेश गौतम, वीरू सिंह, फाफामऊ में संदीप, राजेश के नेतृत्व में पुतला फूंका गया।




