प्रशिक्षितो ने 97 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए भाजपा कार्यालय का किया घेराव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश के समस्त जिलों के प्रशिक्षितो ने अपने अपने जिले में 7 जनवरी को नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए किया घेराव, जिलाध्यक्ष के कार्यालय में न रहने पर प्रशिक्षितो ने सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल को ज्ञापन सौपकर माननींय मुख्यमंत्री के नाम सम्बंधित माँगो को प्रेषित करवाया। प्रशिक्षितो की माँग है कि बेसिक में 97000 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाय,सामने विधानसभा का चुनाव है प्रशिक्षित भर्ती को लेकर चिंतित ,कुछ दिन पूर्व सरकार की तरफ से 17 हजार पदों पर भर्ती देने का एक आदेश आया, प्रशिक्षित इस आदेश से आक्रोशित औऱ निराश है,सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया कि बेसिक में 51112 पद रिक्त है तथा 68500 शिक्षक भर्ती में करीब 17000 पद रिक्त पद है,इन सभी पदों को जोड़ लिया जाय तो करीब 90 हजार से 1लाख पद खाली है,बीते 3 साल से शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षित दर दर भटक रहे है,सामने विधानसभा चुनाव है सरकार माँगो को लगातार अनसुना कर रही है प्रदेश के समस्त टेट सीटेट पास प्रशिक्षितो ने विधानसभा का घेराव किया और प्रदेश सरकार को चेतवानी दी जल्द 90 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करे।कुछ दिन पूर्व सरकार की तरफ से 17 हजार पदों पर भर्ती देने का एक आदेश आया,प्रशिक्षित इस आदेश से आक्रोशित औऱ निराश है,सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया कि बेसिक में 51112 पद रिक्त है तथा 68500 शिक्षक भर्ती में करीब 17000 पद रिक्त पद है,इन सभी पदों को जोड़ लिया जाय तो करीब 90 हजार से 1लाख पद खाली है,बीते 3 साल से शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षित दर दर भटक रहे है,सामने विधानसभा चुनाव है सरकार माँगो को लगातार अनसुना कर रही है प्रदेश के समस्त टेट सीटेट पास प्रशिक्षितो ने विधानसभा का घेराव किया और प्रदेश सरकार को चेतवानी दी जल्द 90 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करे।घेराव में अभिषेक तिवारी पंकज मिश्रा,अस्वनी सिंह, प्रशांत ,राहुल यादव,अनंन्त ,पवन पांडेय ,अंजली, रोहित,अंकित,सुनील आदि रहे।



