भाजपा का सामाजिक टोली संपर्क अभियान का हुआ शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में आज सामाजिक टोली संपर्क अभियान का शुभारंभ शहर पश्चिमी विधानसभा खुल्दाबाद मंडल के हेला बस्ती से किया गया। इस संपर्क अभियान में उन्होंने हिला समाज की भक्ति में रहने वाले सभी लोगों से संपर्क कर योगी एवं मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक बांटते हुए योजनाओं की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह सामाजिक जनसंपर्क टोली अभियान महिला मोर्चा युवा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा टोली बनाकर उनके माध्यम से चलाया जाएगा । इस अभियान में आज मुख्य रूप से राजू पाठक राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश सोनकर अजय हेला, संजय साहू पवन गोविंद युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष अनुज मिश्रा संजय हेला सोनू हेला रंजीत हेला, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी अनुराग सोनकर आदि उपस्थित रहे।


