Latest

अंजना सिंह की फ़िल्म “बिछिया” का ट्रेलर हुआ आउट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अभिनेत्री अंजना सिंह स्टारर फ़िल्म बिछिया कल सुबह 10 बजे तन्वी म्यूजिक पर ट्रेलर लॉन्च हुआ था जिसे दर्शक काफी एन्जॉय कर रहे है। ट्रेलर की बात करे तो ट्रेलर इतना बेहतरीन है कि फ़िल्म की जितनी तारीफ की जाए कम है।भोजपुरी सिनेमा में काफी फिल्मे अलग अलग सब्जेक्ट पर बनती है पर ऐसा सब्जेक्ट अभी तक नही आया। वहीं अंजना सिंह के अभिनय की बात करे तो कमाल का अभिनय किया है एक औरत के दर्द को उन्होंने बखूबी अपने अभिनय के माध्यम से जिया है कि कितनी कठिनाई परेशानियों से जूझती हुई महिला अपने हर रिश्ते को बखूबी कैसे निभाती है इतनी दिक्कतों के बाद भी वो हिम्मत नही हारती और मुश्किलो का डटकर सामना करती है।

अंजना सिंह के अलावा फिल्म के बाकी कलाकार इशांत कुमार सिंह और विजय ठाकुर ने लाजवाब अभिनय किया उनके अभिनय ने तो फील ही नही होने दिया कि ये रील है।
फ़िल्म बिछिया सामाजिक संदेश और मनोरंजन के साथ बेजोड़ फिल्‍म है जो एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है।
फ़िल्म के निर्देशक धीरू यादव की बात करे तो धीरू यादव वर्सटाइल डायरेक्टर है क्योंकि उन्होंने हर जोन की फ़िल्म बनाई है। उन्होंने साबित कर दिया कि डायरेक्टर चाहे तो कैसा भी कंटेंट हो उसे हिट कर सकता है और उनके बारे में एक इंटरव्यू में अभिनेत्रीअंजना सिंह ने कहा कि धीरू यादव भोजपुरी सिनेमा के इकलौते वर्सटाइल डायरेक्टर है जो हर वर्ग की फ़िल्म बेहतरीन ढंग से बनाते है।
फ़िल्म में संगीत बहुत ही खूबसूरत है और सबसे अहम बात ये है की बहुत दिन बाद भोजपुरी सिनेमा में निर्गुण गाना जो भोजपुरी फिल्मो की जान होता था आज वो इस ट्रेलर में सुनने को मिला क्योंकि गीत, संगीत और पटकथा का सामंजस्‍य फिल्‍म को और भी बेहतरीन बनाता है। फ़िल्म की मेकिंग भव्य पैमाने में की गयी जिसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश के काकोरी और वाराणसी की खूबसूरत लोकेशन पर गयी है। अगर आपने अभी तक ट्रेलर को नही देखा तो तन्वी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देखे उम्मीद है। ट्रेलर देखने के बाद आपका भोजपुरी फिल्मों को लेकर नजरिया बदल जायेगा। फ़िल्म का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता दीपक शाह है और निर्देशक धीरु यादव है। इस बेहतरीन कहानी को धीरु यादव ने लिखा है डायलॉग और स्क्रीनप्ले कृष्णा पुजारी ने लिखा है ।गीत संगीत दिया संतोष पुरी ने मुख्य सहायक निर्देशक अभिषेक दुबे और एडिटर नागेंद्र यादव है फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव (ऐडिफ्लोर) व हिमांशु यादव है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अंजना सिंह, गौरी शंकर, इशांत कुमार सिंह,विजय ठाकुर रुद्रप्रताप सिंह आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

Related Articles

Back to top button