Latest

एटीएस की टीम ने संभाला मोर्चा, मेला क्षेत्र का किया भ्रमण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेले के मुख्य स्नान पर्व से तीन दिन पहले आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को पूरी टीम ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। मेला एसपी डॉ. राजीव नारायण मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मेला क्षेत्र में गहनता से छानबीन की। आतंकी खतरों के मद्देनजर माघ अथवा कुंभ मेला हमेशा ही संवेदनशील माना जाता रहा है।
यही वजह है कि यहां हर बार आतंकी खतरों से निपटने के लिए बनाई गई एटीएस की टीम तैनात की जाती है। इसी के तहत सोमवार को एटीएस की टीम सबसे पहले संगम नोज पर पहुंची और बड़े हनुमान मंदिर व आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।

Related Articles

Back to top button