Latest
बसपा शहर दक्षिणी से देवेन्द्र मिश्र नगरहा प्रत्याशी घोषित

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी ने प्रयागराज के शहर दक्षिणी से अधिवक्ता देवेन्द्र मिश्र नगरहा को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा जिलाध्यक्ष बाबू लाल भंवरा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार 263 विधानसभा शहर दक्षिणी के लिए जिला कचहरी के अधिवक्ता एवं बार काउंसिल उप्र के सदस्य देवेन्द्र मिश्र नगरहा को प्रत्याशी घोषित गया है।




