मंत्री नन्दी ने पतंग उड़ाकर दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज दरियाबाद, कल्याणी देवी इलाके में भ्रमण कर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। वहीं भाजपा कार्यकर्ता अंकित जैन के घर की छत पर पतंग उड़ाया। मंत्री नन्दी ने पतंगबाजी के दौरान पेंच लड़ाते हुए आसमान में उड़ रही एक पतंग को काटते हुए जमींदोज कर दिया। मंत्री नन्दी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का महापर्व है। गंगासागर में इस मौके पर महास्नान होता है। सनातन संस्कृति में इस पर्व का बहुत महत्व है। सूर्य की अक्षय उर्जा को यह पर्व खास तौर से मनाया जाता है। मंत्री नन्दी ने आज पार्टी के सक्रिय व जिम्मेदार पदाधिकारियों के घर जाकर पदाधिकारियों के साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात की। वहीं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
मंत्री नन्दी ने दरियाबाद में सुनील नारायण टंडन, कक्कड़ नगर में विनोद कुमार गुप्ता, रोटरी पार्क के पास तरुण कुमार गुप्ता, अंकित जैन, विशाल कुमार, कमल कुमार,भानु प्रताप, डॉक्टर पी के प्रजापति के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। कहा कि वे अपनी पार्टी व क्षेत्र की जनता की सेवा में लगातार तत्पर हैं और आगे भी तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर चौक मंडल अध्यक्ष इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, दिलीप केसरवानी, वरिष्ठ पार्षद ओपी द्विवेदी, सुमित वैश्य, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, लोकेंद्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा, रणविजय सिंह मंडल अध्यक्ष, विनीत निषाद, सोनू सिंह, संजीव केसरवानी, विनोद निषाद, गौरव पाल रोहित कनौजिया, शंभू शरण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।




