Latest

प्रथम स्नान मकरसंक्रान्ति को पवित्र संगम पर साढे छ: लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा मे डुबकी लगायी

जिला एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण प्रशासन द्वारा स्नान पूर्व सभी तैयारीयां करा ली गयी थी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला 2022 के प्रथम स्नान पर्व मकरसंक्रान्ति को पवित्र संगम तट सहित सभी स्नान घाटों पर साढे छ: लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम मे डुबकी लगायी । जिला एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण प्रशासन द्वारा स्नान पूर्व सभी तैयारीयां करा ली गयी थी। जिसके कारण श्रद्धालुओं द्वारा बिना किसी परेशानी के पवित्र जल में स्नान किया गया । मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मेलाधिकारी एवं एस.पी. मेला तथा जिला प्रशासन एवं मेला प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारी संगम सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहें तथा सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सोलह प्रवेश द्वारों एवं पार्किंग स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी । स्नान घाटो पर कोविड हेल्प डेस्क द्वारा स्नानार्थियों की जांच की गयी तथा 10 हजार से अधिक मास्क वितरित किया गया । साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से कोविड 19 से बचाव , जांच एवं टीकाकरण के लिये श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों को जागरूक किया गया ।

Related Articles

Back to top button