Latest

महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी के नेतृत्व में किया किन्नर अखाड़े ने मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान

दर्जनों महामंडलेश्वर व महंत के साथ किया गंगा स्नान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मकर संक्रांति महापर्व पर किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्य महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के नेतृत्व में किन्नर अखाड़ा के साधू सन्यासियों ने आज मकर संक्रांति के पर्व पर किया गंगा स्नान व पूजन तथा अपने देश व अनुयायियों के कुशलता व मंगल कामना के लिए माँ गंगा से प्रार्थना की व आशीर्वाद माँगा गंगा स्नान व गंगा पूजन के लिए जाते समय सरकार द्वारा कोविड के दिशानिर्देशों का पूरा पालन किन्नर संन्यासियो द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख किन्नर संन्यासी शोभा, पायल,परी, नैना, शिवानी संध्या सारिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।इसके साथ ही साथ जय सामिया माई मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यम जी महाराज व जूना अखाड़ा के पवन नंद गिरी जी भी उपस्थित रहे। काफी संख्या में किन्नर भी उपस्थित थे । सभी ने गंगा स्नान करने के पश्चात अपने कैंप में वापस आ गए । जहां भजन संध्या किया।

Related Articles

Back to top button