Latest

आराधना मिश्र मोना को कांग्रेस ने रामपुरखास से उम्मीदवार घोषित किया

(अनुराग शुक्ला )प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेसी गढ़ रामपुरखास से लगातार दो बार विधायक चुनी गई आराधना मिश्रा मोना तीसरी बार रामपुरखास के कांग्रेसी गढ़ मे पार्टी का परचम बुलन्द कर सकेंगी। दिग्गज कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा मोना प्रमोद तिवारी की बड़ी बेटी है। प्रमोद तिवारी के राज्यसभा मे निर्वाचन के बाद 2014 मे रामपुरखास से रिक्त हुई सीट पर आराधना मिश्रा मोना पहली बार विधायक चुनी गयी। इसके बाद आराधना मिश्रा मोना 2017 मे दूसरी बार कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप मे रामपुरखास से विधायक चुनी गयी। पहली बार वह विधानसभा मे कांग्रेस दल की नेता जबकि दूसरी बार विधायक के कार्यकाल मे विधायक अजय कुमार लल्लू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद 2019 में पार्टी विधानमण्डल दल की नेता निर्वाचित हुई। आराधना मिश्रा मोना का जन्म 20 अप्रैल, 1974 को हुआ। वह मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) तथा पोस्ट ग्रेजुएशन इन हयूमन राइट्स डेलही यूएन की शैक्षिक योग्यता रखती हैं। आराधना मिश्रा मोना इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया मे भी पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकार का अनुभव है। आराधना मिश्रा मोना को सन 2014 मे विधायक रिर्पोट कार्ड के रूप मे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा एमएलए ऑफ द ईयर तो 2009 मे प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल बीएल जोशी द्वारा पं. जगदीश नारायण मिश्र प्रेरणा सम्मान व 2010 मे रूरल व अर्बन शिक्षा के क्षेत्र मे शिक्षा भारती अवार्ड भी हासिल हो चुका है। आराधना मिश्रा मोना अनन्ता वीमेन्स एचीवर अवार्ड से सम्मानित होते हुए 2007-2008 मे दिव्यांगता के क्षेत्र मे स्मृति अवार्ड और 03 दिसंबर, 2009 को सामाजिक क्षेत्र मे योगदान के लिए मारीशस के राष्ट्रपति सर अनिरूद्ध जगन्नाथ ने पुरवईया रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया है। आराधना मिश्रा मोना ने सरयू समाज कल्याण संस्थान की सचिव के रूप मे अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत की। रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा मोना की मां स्वर्गीया डा. अलका तिवारी इलाहाबाद मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज मे रिसर्च प्रोफेसर के रूप मे चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र मे एक बड़ी शख्सियत मानी जाती थी। छोटी बहन डा. विजयश्री सोना भी प्रयागराज मे प्रोफेसर के रूप मे उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे अपना योगदान दिये हुए हैं। पति अम्बिका मिश्र पर्यावरणविद् होने के साथ एआईएमटी लखनऊ मे एक उच्च तकनीकी शिक्षा संस्थान के निदेशक हैं। आराधना मिश्रा मोना की पुत्री नंदजा तथा पुत्र राघव भी मेधा के रूप में कीर्ति और यश लिये भविष्य पथ पर अग्रसर हैं। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सन 1980 मे पहली बार कांग्रेस से रामपुरखास के विधायक चुनें गये प्रमोद तिवारी के नाम नौ बार इसी विधानसभा क्षेत्र से लगातार प्रतिनिधित्व करने व राज्य सभा मे निर्विरोध निर्वाचन का गौरव लिये रखने के साथ 1980 से विधानसभा 2022 के इस शंखनाद मे रामपुर खास को कांग्रेस का गढ़ बने रहने का अद्वितीय कीर्तिमान संसदीय राजनीति मे इस क्षेत्र की विशिष्ट पहचान दिये हुये है।

Related Articles

Back to top button