Latest

प्रयाग में वास करने मात्र से अक्षय पुण्य- योगाचार्य राधिका वैष्णव

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला के खाकचौक में सेक्टर तीन रामानंद मार्ग अ पर बालानंदाचार्य कपिलदेव नागा का शिविर लगा हुआ है। शिविर में योगाचार्य एवं ज्योतिषाचार्य राधिका वैष्णव की प्रयाग महात्म्य कथा 28 जनवरी पौष पूर्णिमा को सुबह सात बजे से शुरू हो गयी।
उन्होंने पहले दिन की कथा में माघ मास में तीर्थराज प्रयाग में वास, स्नान , कल्पवास और दान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें से कुछ भी करने पर व्यक्ति अक्षय पुण्य का भागीदार होता है।

योगाचार्य राधिका ने बताया कि इसके बाद भागवद कथा और श्रीराम कथा शुरू होगी जो कि माघी पूर्णिमा तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि शिविर में माघी पूर्णिमा तक अन्नक्षेत्र चलता रहेगा। कहा कि प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक माघी पूर्णिमा तक नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श लोगों को दिया जायेगा ज्योतिष के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य मधुसूदन शास्त्री जी महाराज द्वारा परामर्श दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button