Latest

ताहा-शशांक ने जय सेल्स वॉरियर्स को दिलाई जीत

कालीदास स्मृति टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । ताहा अली (79 नाबाद, 36 गेंद, पांच चौके, सात छक्के) एवं शशांक उपाध्याय (75 रन, 35 गेंद, छह चौके, सात छक्के) के अर्धशतक से जयसेल्स वॉरियर्स ने स्पोर्ट्स प्वाइंट को 106 रन से हराकर कालीदास स्मृति टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर जय सेल्स वॉरियर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 252 रन (ताहा अली 79 नाबाद, शशांक उपाध्याय 75, प्रथम मिश्र 43, अभिषेक यादव 23, अनुराग सिंह व सौरभ यादव दो-दो विकेट) बनाकर स्पोर्ट्स प्वाइंट को 20 ओवर में 146 रन (अंकुर सरोज 44 नाबाद, आकाश भट्ट 25, दानिश अली व अमर चौधरी दो-दो विकेट) पर सीमित किया। ताहा अली को सपा नेता महबूब उस्मानी और मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक निमिष कपूर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
मुख्य अतिथि तेज बहादुर सप्रु चिकित्सालय (बेली) के पूर्व सीएमएस डॉ. सुरेश द्विवेदी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के महासचिव मनीष यादव एवं कंवीनर शमशेर अली चंदा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन क्रिकेट कोच मो. रिजवान ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सोहन सिंह, सैयद मो. शहाब, चौधरी सईद अहमद, संतोष यादव, योगेंद्र पांडेय, अमित यादव, मंसूर अली, आमिर आब्दी, धर्मेंद्र, अनुज यादव आदि मौजूद रहे। मैच में मो. आरिफ एवं अरुण कुमार ने अंपायरिंग और खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की।

*रॉबिन की गेंदबाजी से बीएचएस विजयी*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । बीएचएस ने स्ट्राइकर्स इलेवन को 94 रन से हराकर एटी फ्लिन मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किये। इस जीत में रॉबिन ल्यूक की उम्दा गेंदबाजी (2.4-1-08-4) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीएचएस ने रविवार को अपने मैदान पर खेले गये मैच में 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन (विवेक हेम्ब्रान 59, ट्रेवर विंसेंट 45, विपुल सिंह 23, अनुभव दत्ता तीन, शांतनु दत्ता दो विकेट) बनाकर स्ट्राइकर्स इलेवन को 15.4 ओवर में 70 रन (ज्वेल पॉल 17, एल्विस एलबर्ट 16, रॉबिन ल्यूक चार, रविनंदन व फर्गस सिमंस दो-दो विकेट) पर समेट दिया।

*किशोरी लाल और गंगा डिग्री कॉलेज का मैच टाई*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रविशा कॉंटिनेंटल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब और गंगा डिग्री कॉलेज का मुकाबला टाई रहा। भानु प्रताप अकादमी झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गये मैच में किशोरी लाल क्लब ने 35.2 ओवर में 152 रन (अभिषेक 51, अजय यादव 31, मनु राजा 25, अंशु मौर्य चार, ध्रुव प्रताप सिंह व रजनीश कुमार दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज की टीम भी 37.1 ओवर में 152 रन (हर्ष शर्मा 51, रजनीश 31, अनुज सिंह 30, अजय यादव व केशव मिश्र तीन-तीन, मनु राजा दो विकेट) पर सिमट गई।

*एएसएफए और एएससी सेमीफाइनल में*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी (एएसएफए) और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब (एएससी) ने अपरेश हलदार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में अपने-अपने आयु वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
एबीआईसी मैदान पर रविवार को अंडर-16 आयु वर्ग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने अग्रसेन फुटबाल अकादमी को 1-0 से हराया। विजेता टीम के लिए गोल मनीष पाल ने किया। अंडर-12 में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी ने सदरबाजार एफसी को 3-0 से हराया। विजेता टीम के लिए मयूरेश यादव, प्रिंस सागर और फ़ज़ल अब्बास ने गोल किया। पहले मैच में अकादमी के कोषाध्यक्ष संजीव चंदा और डीएफए के संयुक्त सचिव कबीर खान एवं दूसरे मैच में दूसरे मैच में डीएफए अध्यक्ष नारायणजी गोपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button