सभी पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाएं रहे सुनिश्चित: जिला निर्वाचन अधिकारी

अभियान चलाकर लोगो को मतदान करने के प्रति करें जागरूक
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मंगलवार को पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय मलाक हरहर प्रथम कौडि़हार में मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, शौचालय एवं कक्षों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित बीएलओ से बात भी किया। कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक लोगों के घर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया जाये। इसी क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हथिगहा में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा का भी जायजा लिया तथा अपर नगर मजिस्टेªट तृतीय को निर्देशित किया कि अवैध शराब पर कार्यवाही के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाये। तत्पश्चात सरस्वती देवी, परमानन्द सिन्हा इण्टर कालेज पहुंचे, वहां पर भी उन्होंने निरीक्षण किया तथा कमियों को तत्काल दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिये। बीएलओ से वार्ता कर कहा कि मतदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करें तथा घर-घर जाकर लोगो से सम्पर्क करें। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पाण्डेय, अपर नगर मजिस्टेªट तृतीय युवराज सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।




