Latest

फायर ब्रांड युवा नेता देवाशीष बने शहर उत्तरी विधानसभा से उम्मीदवार

चुनाव जीतू या ना जीतू पर क्षेत्र की जनता का दिल जरूर जीतूंगा – देवाशीष

जनाधार शक्ति पार्टी से शहर उत्तरी विधानसभा के प्रत्याशी बनाये गए

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज जनपद के फायर ब्रांड युवा नेता देवाशीष श्रीवास्तव (देवा) जनाधार शक्ति पार्टी से शहर उत्तरी विधानसभा के प्रत्याशी बनाये गए है। पार्टी के उच्च पदाधिकारीयो द्वारा गहन मंथन के बाद देर रात निर्णय लेते हुए देवाशीष श्रीवास्तव (देवा) को शहर उत्तरी विधानसभा से चुनाव लड़ाने के लिए टिकट देंने की घोषणा की।
वही विशेषज्ञयो की माने तो पार्टी ने उत्तरी विधानसभा से कायस्थ बिरादरी को अपने सपोर्ट में करने के लिए देवाशीष श्रीवास्तव (देवा) को मैदान में उतारा गया है और कही न कही इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि देवाशीष श्रीवास्तव (देवा) जनाधार शक्ति पार्टी से उत्तर भारत प्रभारी पद पर कार्यरत है और पार्टी ने शहर उत्तरी से प्रत्याशी घोषित कर एक और जिम्मेदारी श्री श्रीवास्तव के ऊपर दे दी गयी हैं।
वही टिकट पाकर गदगद हुए देवाशीष श्रीवास्तव (देवा) ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता का आर्शीवाद जरूर मिलेगा। क्षेत्र से चुनाव जीतू या ना जीतू पर क्षेत्र की जनता का दिल जरूर जीतूंगा। देवा श्रीवास्तव के प्रत्याशी घोषित होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष दीक्षित, उत्तर भारत अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, विनोद पटेल, लाल जी प्रभु, कर्ण वीर, अल्कमा बनो, रूपा भारतीया, शबाना बेगम, सहनुमा, खुशनुमा परवीन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button