प्रदेशफूलपुर चुनाव
फुलपुर में तेज हुआ प्रचार, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क
इलाहाबाद। आज फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव हेतु भाजपा के प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने जनपद न्यायालय में भ्रमण करके अधिवक्ता बन्धुओं से भेंट किया।

उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें जनता का समर्थन विकास के नए द्वार खोलेगा।
इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट शशांक शेखर पाण्डेय, बार के पूर्व अध्यक्ष कृष्णबिहारी तिवारी, पूर्व मंत्री हरिसागर मिश्रा, पं. यतीन्द्र मिश्रा, हरे कृष्ण पाण्डेय, हृदयेश मिश्रा, दत्तात्रेय पाण्डेय, देवकांत शुक्ला, राहुल शुक्ला, राकेश शुक्ला, प्रशान्त मिश्रा, भोले सिंह, मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।





