Latest

सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75करोड़ सूर्य नमस्कार के आयोजन मे आज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन एक साथ किया गया। सूर्य नमस्कार के इस कार्यक्रम में लगभग 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें क्रिकेट, हैंडबाल, फुटबॉल, डाजबाॉल, थ्रोबॉल के खिलाडी शामिल रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने खिलाड़ियों से प्रतिदिन अपनी दैनिक दिनचर्या मे स्वास्थ्य के संरक्षण के लिए सूर्य नमस्कार को शामिल करने के लिए को प्रेरित किया,

योग प्रशिक्षक शैलेश मिश्र ने सामूहिक सूर्यनमस्कार का अभ्यास कराया तथा विवेक जी ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर रविंद्र मिश्रा, डॉ देवेश यादव,उदय प्रताप, शैफाली साहू, सुरेंद्र,धीरेन्द्र, शैलेन्द्र साहू, अश्वनी शर्मा, ताहा अली आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button