जादूगर सिकंदर संग सेल्फी लेने के लिए मच रही होड़

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । एक माह से शहर के राजर्षी टंडन मंडपम मे मंनोरंजन के मुख्य आकर्षण बन चुके सुपर स्टार जादूगर सिकंदर के जादू का जलवा कायम है और हर शो के बाद जादूगर संग सेल्फी लेने वालो में होड़ मच जाती है। लोग जादूगर सिकंदर संग फोटो खिंचवा कर सिर्फ जादुई यादें ही नहीं सहेज रहे बल्कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर कर रहे हैं। प्रयागराज के कला प्रेमियों ने हजारों की संख्या में सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर कर साबित कर दिया है कि वे कलाकारो की बहुत कद्र करते हैं। जादूगर सिकंदर ने बताया कि वे यहां की मीडिया, पुलिस, प्रशासन और कला प्रेमी दर्शको के प्रति आभारी है जिनके सहयोग स्नेह से एक माह तक वे अपने शो सफलतापूर्वक कर वर्ष 2021 मे देश भर में सर्वाधिक 1070 सफल शो करने का कीर्तिमान स्थापित कर पाए। वर्ष 2022 की शुरुआत संगम नगरी से उन्होने किया और यहां के लोगो का भरपूर आशीर्वाद उन्हे मिला है और नए वर्ष में अपने कीर्तिमान को कायम रखने की पूरी कोशीश करेंगे। उन्होने कहा कि वे प्रयागराज मे मिले मान सम्मान को जीवन भर भुला नहीं पाएंगे और कोशिश होगी कि अगले वर्ष भी शो लेकर आऊ।




