Latest

चम्पत राय ने ब्रज के संतों को दिया अयोध्या आने का निमंत्रण

संतो को श्री रामजन्म भूमि मन्दिर निर्माण की प्रगति से कराया अवगत

(अनुराग शुक्ला ) मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) । श्री रामजन्मभूमि न्यास के महासचिव चम्पतराय ने ब्रज के संतों को अयोध्या आने और श्री राज जन्म्भ भूमि मंदिर के निर्माण को देखने का निमंत्रण दिया है। चम्पत राय ने यह बातें वृंदावन में साधु संतो ंके साथ बातचीत के दौरान कहीं। चम्पत राय ने कहाकि वृंदावन साधु संतों से मिलने के लिए आया हूं, अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर की सच्चाईयां, वर्तमान स्थिति की प्रथम सूचना देने आया हूं। संत महात्माओं से निवेदन किया है कि अयोध्या आगर मंदिर को देखें। इसी उद्देश्य से चित्रकूट भी गया था और हरिद्वार में भी तीन दिन बिताए संतों से आह्वान किया कि अयोध्या आएं। वह इन दिनों वृंदावन प्रवास पर है। नगर के सन्त समाज, धर्माचार्य व कथा प्रवक्ताओं से मुलाकात कर श्री रामजन्म भूमि मन्दिर निर्माण की प्रगति से अवगत करा रहे है। विहिप उपाध्यक्ष ने चुनावो के दृष्टिगत हिन्दू समाज के वोट प्रतिशत को बढाने की जरूरत पर भी जोर दिया है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय धार्मिक नगरी में प्रवास के दौरान श्री राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने सन्तसमाज व धर्माचार्यो से मुलाकात कर रहे है। शनिवार को श्री कृष्णकृपा धाम में पत्रकारों से मुखातिब श्री राय ने मन्दिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि न्यास का लक्ष्य नबंवर 2023 तक भगवान राम को भव्य मंदिर में स्थापित करना है। 28 वर्षों तक श्री राम टेंट में विराजमान रहे। देश के साधु संतों के आंदोलन का असर है कि आज श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। इस आंदोलन ने सिर्फ मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया बल्कि देश के सामाजिक माहौल में परिवर्तन भी किया है। उन्होंने बताया कि करीब 18 एकड़ भूमि में प्रस्तावित मन्दिर का मुख्य परिसर पौने तीन एकड़ का है। जबकि छह एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button