Latest

माघ मेला प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु सत्यनारायण भगवान की कथा

मेला प्रशासन के कारण माघ मेले में प्रयागराज सेवा समिति के आयोजन स्थगित

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम विश्व धरोहर महा अभियान चलाने वाली सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्था प्रयागराज सेवा समिति के द्वारा पूर्व में घोषित माघ मेले में समस्त आयोजन स्थगित कर दिया गया है ।यह निर्णय आज समिति की ऑनलाइन बैठक में संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय की अध्यक्षता में सदस्यों ने लिया। संस्था के सचिव तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने कहा कि माघ मेला प्रशासन की आ, दूरदर्शी नीति के कारण संस्था पहली बार माघ मेले में होने वाला आयोजन स्थगित कर रही है ।जिसमें प्रयाग के 12 ,माधव यहां की शक्ति पीठ एवं यहां के 7 ,तीर्थ नायकों का शिविर में दर्शन पूजन व महाआरती प्रत्येक दिन होना सुनिश्चित हुआ था। किंतु मेला प्रशासन ने संस्था को जमीन तो उपलब्ध करा दी, लेकिन सुरक्षा हेतु ना ही टीन का घेरा दिया, ना ही जो अन्य मिलने वाली सुविधाएं थी उसको भी नहीं दिया, संस्था के कार्यकर्ता गण सुविधा पर्ची हेतु मेला प्रशासन का चक्कर लगाते रह गए। समय निकल गया जिसके कारण संस्था के विश्व धरोहर महा अभियान व अन्य तरह का सेवा करने वाले सदस्य गणों ने भरे मन से निर्णय लिया की, संस्था के जमीन पर ध्वज पूजन अर्चन करके माघ मेला प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी जाएगी। और प्रभु से एवं आने वाली सरकार से यह आग्रह करेंगी की, अगली बार संवेदनशील और मेला की समझ रखने वाले अधिकारियों को ही मेला क्षेत्र में तैनात किया जाय, जिससे श्रद्धालुओं, कल्प वासी, प्रवासी, आमजन सेवा करने वाली संस्थाओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े। महिला मोर्चा की प्रयागराज सेवा समिति की अध्यक्ष अनुपमा पांडे ने कहा कि विगत 2 कुंभ मेले के पहले से शिविर लगता चला आ रहा है इस बार न लगना दुर्भाग्यपूर्ण है सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने बताया कि एक शाम तीर्थराज प्रयाग के नाम, शंख सम्राट, चोटी सम्राट ,के साथ महा आरती पूजन, तीर्थ यात्री गणों को यात्रा कराने की योजना थी लेकिन सब रद्द हो गया ।जिसके कारण कल्प वासी वह बाहर से आने वाले श्रद्धालु गण इससे वंचित रह गए। केसी पांडे अनूप मिश्रा, अणिमा मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता ,मास्टर सुरेंद्र, आकाश निषाद आदि लोगों ने अपने विचार ऑनलाइन व्यक्त किए और मेला प्रशासन की निंदा की।

Related Articles

Back to top button