Latest

सौरभ-सुव्रत के खेल से आरएनपी ग्रुप फाइनल में

कालीदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सौरभ त्रिपाठी के अर्धशतक (75 नाबाद, 43 गेंद, छह चौके, छह छक्के) एवं सुव्रत तिवारी की अचूक गेंदबाजी (4-0-19-4) से आरएनपी ग्रुप ने शिवपुर क्रिकेट क्लब को 74 रन से हराकर आरएनपी ग्रुप ने कालिदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर आरएनपी ग्रुप ने 20 ओवर में 179 रन बनाये। सौरभ त्रिपाठी ने नाबाद 75, ध्रुव प्रताप सिंह ने 23 अविजित और विपिन पाल ने 22 रन का योगदान दिया। शिवपुर क्लब के शाश्वत सिंह ने तीन और यादवेंद्र सिंह ने दो विकेट लिया। जवाब में शिवपुर क्लब की टीम 18.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। रवि सिंह ने 22 और हर्ष केसरी ने 21 रन बनाए। आरएनपी ग्रुप के सुव्रत तिवारी ने चार और हर्ष शर्मा ने तीन विकेट लिया। सौरभ को पूर्व भारतीय क्रिकेटर मो. कैफ के पिता एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहम्मद तारिफ़ ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच से पहले मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के डॉ. शितांशु शुक्ला ने परिचय प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button