महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविन्तिका टंडन सहित प्रदेश ,ज़िला व महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का फूल माला पहना कर हुआ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय चौक मे प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल की मौजूदगी मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में चारो फ्रन्टल संगठनो के पदाधिकारीयों को प्रत्येक बूथ के संयोजन व *बूथ बूथ पाँच पाँच यूथ*की टोली मे सपा के प्रत्याशीयों की घोषणा होने से पूर्व ही सपा की सरकार आने पर किसानो ग्रहणीयों पेंशन योजनाओं सहित अनेक योजनाओं के प्रचार प्रसार की ज़िम्मेदारी दी गई।नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे हुई बैठक मे ईन्धन के रुप मे गरीबों को मिट्टी के तेल को भी सपा के घोषणा पत्र मे शामिल करने की बात कही गई।वहीं शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद के आवास पर भी नवनियुक्त पदाधिकारीयों के स्वागत मे समारोह आयोजित कर युवा व महिला नेताओं का फूल माला पहना कर अभिनन्दन किया गया।नगर कार्यालय पर महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व व्यापार मण्डल की ज़िलाध्यक्ष अवंतिका टण्डन का स्वागत किया गया।अनीता यादव को महिला सभा का नगर उपाध्यक्ष बनने पर और हिना खान रश्मि गुप्ता व सुषमा देवी का भी फूल माला से अभिनन्दन किया गया।इनके साथ डॉ जमील अहमद व अब्बास नक़वी को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव नामित होने पर नगर कार्यालय पर प्रथम आगमन पर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।ज़ाकिर हुसैन को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव ,सुहेल सिद्दीकी को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनने पर स्वागत किया गया।बाबा साहब वाहिनी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष वरुण सोनकर ,रवि भारतीया को महासचिव व मनोज भारतीया को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फूल माला पहना कर अभिन्नदन किया गया।मो०तहज़ीब ,सुरेश श्रीवास्तव ,फराज़ अली को नगर कमेटी का सचिव नामित करते हुए स्वागत किया गया।इब्ने अहमद को अधिवक्ता सभा का उपाध्यक्ष नामित होने पर बधाई देते हुए उनका भी नगर कार्यालय पर स्वागत किया गया।पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति मे हुए स्वागत कार्यक्रम का संचालन शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०ग़ौस ने किया।



