Latest

बिजली पानी रोड नहीं तो किसी का वोट नहीं

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) जिले के बारा तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा लोहगरा दक्षिणी पहाड़ से है जहां पर लगभग 200 लोग कई वर्षों से रह रहे हैं वहां के लोगों का कहना है कि 75 साल हो गया देश आजाद हुए लेकिन आज तक यहां कोई सुविधा नहीं मिली ग्रामीणों ने बताया कि ना आवास ना शौचालय ना बिजली ना रोड़ कोई सुविधा नहीं मिली है इसलिए इस बार हम लोग 2022 विधानसभा का चुनाव का बहिष्कार करेंगे क्योंकि आज तक हम लोगों को कोई सरकार के द्वारा सुविधा नहीं मिली है । एक तरफ सरकार गरीबों की मदद करने की आश्वासन देती है लेकिन यहां के गरीबों को आज तक कोई सुविधा नहीं मिली है इसलिए हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे इस मौके पर ग्राम सभा के बृजभान बिंद मंगला प्रसाद बिंद मिठाई लाल बिंद राम कैलाश बिंद राकेश कुमार बिंद मूलचंद बिंद हौसला प्रसाद बिंद लगभग सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button