Latest
अखिल भारतीय श्री पंच तेरा भाई त्यागी का शिविर श्रीरामार्चा पूजा विधि विधान से संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला के सेक्टर तीन महावीर मार्ग के दक्षिणी पटरी पर अखिल भारतीय
श्री पंच तेरा भाई त्यागी का शिविर लगा हुआ है। शिविर में रविवार को श्रीरामार्चा पूजा विधि विधान से संपन्न हुई। श्रीमहंत राम संतोष दास जी महाराज बताया कि इस पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दौरान भगवान श्रीराम और माता जानकी के पूरे परिवार का तीन बार पूजन होता है। पूजन के बाद विशाल भण्डारे में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और शिष्यों ने
प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत गोपाल दास जी महाराज , महंत ध्रुव दास महराज व कई महाराज सहित खाक चौक के सभी श्रीमहंत महंत, संत और बडी संख्या में शिष्य शामिल हुए।




