पिया बसंती रे से कई लोगों की क्रश बनीं नौहीद, 21 साल बाद भी हैं खूबसूरती के चर्चे

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड एक्ट्रेस नौहीद सेरूसी अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियोज और विज्ञापन में काम करके की. उनकी साल 2000 में आई म्यूजिक वीडियो पिया बसंती रे बहुत पॉपुलर हुई थी. उसके बाद से ही उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर आने लगें थे. नौहीद ने मात्र 14 साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था, उनका पहला ऐड धारा रिफाइंड ऑयल का था. साल 2007 में आई मनीष झा निर्देशित फिल्म अनवर ने नौहीद को एक नई पहचान दिलाई. उस फिल्म के गाने मौला मेरे मौला में वो बहुत मासूम और खूबसूरत दिख रही थीं. उस समय की सबसे चार्मिंग एक्ट्रेस में से एक थी नौहीद. बहुत से लोग उन्हें अपना क्रश तक मानते थे। नौहीद 2014 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म जय हों में नजर आईं थीं. उनकी फिल्म जगत में सक्रियता बहुत कम हो गई थी. आजकल नौहीद इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं. वहां रील्स और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 21 साल बाद भी उनकी मासूमियत और खूबसूरती में कोई अंतर दिखाई नहीं देता है.
नौहीद ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में फिल्म सुपारी से की, इसके बाद वह कई अन्य फिल्मों में दिखाई दी, जिसमे इन्तहा, लकीर ,हॉलिडे, अनवर, लाइफ में कभी-कभी अगर,सिर्फ, भूतनाथ मीटिंग से मीटिंग तक आदि शामिल हैं। उन्होंने 2003 में पद्म कुमार की हिंदी फिल्म सुपारी के साथ उदय चोपड़ा अभिनीत अपनी शुरुआत की। इसके बाद, विक्रम भट्ट ने उन्हें अश्मित पटेल के विपरीत इंतिहा के लिए चुना। तब वह युवा-उन्मुख टेली-श्रृंखला हिप हिप हुरे में दिखाई दीं। 2004 में, सिरुसी को तेलुगु फिल्म सखीया में तरुण कुमार के साथ अभिनय किया गया था। उन्होंने भारत फैशन वीक 2007 के साथ-साथ एलन सोलि फैशन शो में साथी अभिनेत्री कोएल पुरी के साथ एक उपस्थिति बनाई। उसने 5 जनवरी 2017 को बीऊ रूस्तम से विवाह किया।



