पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बालीबाल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

थाना लालापुर का किया औचक निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश।

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज थांना लालापुर क्षेत्र में मन कामेश्वर बालीबाल का एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का उद्घटान प्रयागराज डी0आई0जी0 एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एवं एसपी अपराध आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया । उन्होंने खिलाड़ी एवं आयोजकों को अपनी शुभकामनाये दी।प्रतियोगिता उद्घटान के बाद डीआईजी लालापुर थाने का निरी क्षण किया। उन्होंने थाने में मैस साफ सफाई कोविड हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, पुलिसकर्मियों के बैरक, हवालात तथा थाने की अन्य ब्यवस्था की जांच की। साथ ही थाने के कंप्यूटररूम अभिलेखों मालखाना व हथियारों के रखरखाव की बारीकी से जांच की जहा भी कमियां दिखी थानाध्यक्ष अमित राय को आवश्यक निर्देश दिए । वहीँ पंचायती चुनाव में कानून ब्यवस्था सुदृढ़ अन्य विन्दुओं पर जरुरी निर्देश दिए।मौके पर थानाध्यक्ष घूरपुर भुवनेश कुमार चौबे समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



