Latest

भर्ती विधान को आधार बना अभियान चलायेगी कांग्रेस- अनुग्रह

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि कांग्रेस, प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भर्ती विधान के अंतर्गत अभियान शुरू करेगी । शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में गणना कर रिक्त पदों को भरा जायेगा । आज यहां प्रेस क्लब में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया स्पीक अप कार्यक्रम चला युवाओं के विचार लेगा । वहीं राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता जगह- जगह स्टाल लगा बेरोजगार युवाओं से फार्म भरवा पंजीयन करेंगे । कहा कि भर्ती विधान सात करोड़ युवाओं की आशाओं व आकांक्षाओं का दस्तावेज़ है । बताया कि कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की जाएगी । उन्होंने दावा किया कि पंजाब, उत्तरा खंड, गोवा एवं मणिपुर में कांग्रेस बहुमत की सरकार बनायेगी जबकि उत्तर प्रदेश में सरकार का हिस्सा होगी । शहर दक्षिणी की प्रत्याशी अल्पना निषाद ने शक्ति विधान के द्वारा महिलाओं के फायदे बताये । शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन , उज्जवल शुक्ला, किशोर वार्ष्णेय, जावेद उर्फी आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button