Latest
माता सीता के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शिव योगी मोनी महाराज ने अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस से सांसद श्री कल्याण बनर्जी द्वारा विगत दिनों कथित रूप से माता सीता के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में महावीर सरस्वती मार्ग थाना क्षेत्र संगम पर स्थित परमहंस सेवा आश्रम बाबूगंज सगरा के तत्वाधान में शिव योगी मोनी महाराज ने आज प्रातः 9:00 बजे से अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया गया है । शिव योगी मोनी महाराज द्वारा मांग की जा रही है कि कल्याण बनर्जी को सांसद से बर्खास्त किया जाए व देवी देवताओं के विरुद्ध टिप्पणी करने वाले लोगों के लिए कानून बनाया जाए दृष्टिगत। मौनी महाराज द्वारा कल 9:00 बजे प्रथम चक्र में संगम में स्नान करेंगे उसके पश्चात पुनः अनशन स्थल पर विराजमान होंगे उनका यह अनशन जब तक शासन प्रशासन द्वारा उचित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक जारी रहेगा।




