Latest

बच्चों को संस्कार देना हमारा कर्तव्य है”-डॉक्टर रश्मि शुक्ला

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया ।देश के महान पर्व गणतंत्र दिवस समारोह में सब बच्चों ने संकल्प लिया कि हम सब भारत के लिए तन मन धन से समर्पित रह कर उत्तम नागरिक बनकर विश्व पटल पर छा जाना है। यह सन्देश बच्चों को संस्था कि अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने दिया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला परिषद् सिटी ब्रांच इलाहाबाद की अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुलाटी ने बच्चों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। डी आर अस्पताल से पूर्णिमा यादव, वंदना यादव, अंकिता, अंशु,श वेता,तथा भावना,पूजा, विनीता अस्पताल से नर्सो ने बच्चों को कोरोना वैक्सीन की उपयोगिता बताई। सभी को स्कूल में यह टीका जरूर लगाना चाहिए। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने मास्क, सीनेटाईजर, साबुन का प्रयोग कर हाथ और चेहरे को साफ करते रहें ।सावधानी ही कोरोना से बचाव है।
सोशल डिस्टेंस का पालन करना है।इस अवसर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सी ए सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगद शुक्ला, सोनम पांडेय,नीलू सिंह, श्रुति मेहता,अनुपमा सिन्हा, विनिता नीरजा अग्रवाल सभी उपस्थित गणमान्य जनों को सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदी संरक्षण,पशु-पक्षी संरक्षण आदि कई विषयो पर विशेष जागरूक किया, सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button